डीसी ने जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
DC held a meeting of the District Level Bicycle Distribution Approval and Monitoring Committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। इस दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अरूण कुमार एक्का द्वारा करीब 15272 आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल वितरण को लेकर अनुमोदन हेतु समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। जिसे उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओं को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी और सभी आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। इसका अवश्य लाभ लें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करे। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए सह- जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार एवं एडीपीओ पीयूष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।



