बाराबंकी

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस दो दर्जन से अधिक लोग मौके पर मौजूद मिले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : सिरौली गौसपुर के बेलहरी बाग अकबरपुर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की सफदरगंज पुलिस को बेलहरी बाग अकबरपुर में धार्मिक गतिविधियों की जानकारी मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक हाल में चल रही ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा को रोका सभा में महिलाएं पुरुष और बच्चों सहित करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे प्रार्थना का संचालन कर रहे जहांगीराबाद निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह हर रविवार यहां प्रार्थना करवाने आते हैं कमरे में ईसाई धर्म का चिन्ह बना हुआ है पुलिस ने वहां से प्रार्थना की किताब जप्त कर ली गांधीनगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी और दो बच्चों के साथ बीमारी से मुक्ति पाने के लिए यहां आते हैं स्थानीय निवासी विनय के अनुसार जिस जमीन पर बना है वह उनकी है लोगों ने कैमरा बनाने के लिए जमीन मांगी थी बाद में वह चर्ज बना दिया गया प्रार्थना सभा में अधिकतर दलित सभा के लोग शामिल थे पुलिस के देखते ही कुछ लोग भाग लिए कुछ लोग को स्थानिक खड़ी वन और ऑटो में बिठाकर थाने ले गए थाना अध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button