बरेली
एम.जे.पी. आर.यू अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल ट्रायल का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज बरेली में एम.जे.पी.आर.यू यूनिवर्सिटी द्वारा बास्केटबॉल जोनल का ट्रायल कराया गया जिसमें सभी कॉलेज के लगभग पचपन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.. ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में आए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर. के सिंह प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन से आए सेलक्टर सोनू सोत्रीय बास्केटबॉल के सीनियर खिलाड़ी सी. एम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल को शुरू किया और यह ट्रायल आयोजन सचिव श्री अभिनव सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।



