मुरादाबाद

प्रेमी की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई युवती, फांसी लगाकर दी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। गनेशघाट गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की आत्महत्या के बाद उसकी प्रेमिका ने भी जान दे दी। युवती ने अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
युवती के वापस घर जाने से लेकर युवक आहत हो गया 
जानकारी के अनुसार, मृतका बीए फाइनल की छात्रा थी और गांव के ही राजकपूर नामक युवक से प्रेम करती थी। 9 जुलाई को वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी और शादी का दबाव बनाने लगी। मामला घरवालों तक पहुंचा, तो युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे जबरन घर वापस ले आए। युवती के वापस लौट जाने से आहत राजकपूर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। राजकपूर की मौत की खबर सुनकर युवती बुरी तरह टूट गई थी।
शनिवार को जब युवती घर में अकेली थी, उसके पिता मजदूरी के लिए रामपुर गए हुए थे और मां रेखा व भाई आकाश दवा लेने मूंढापांडे गए थे। इसी दौरान युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जब मां और भाई घर लौटे तो उन्होंने बेटी को पंखे से लटका पाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना मूंढापांडे के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button