बहराइच
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस का किया गया भव्य आयोजन,
विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। जनपद के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, टिकोरा मोड़, बहराइच के सभागार में हिन्दी दिवस का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ, नृत्य और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विश्व हिन्दू परिषद, अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष राजदेव सिंह रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में हिन्दी को जन-जन की भाषा बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर बल दिया। साथ ही विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा को आत्मसम्मान और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि हिन्दी भाषा की समृद्धि और गौरव को पुनः स्थापित करने वाला अविस्मरणीय क्षण भी सिद्ध हुआ।




