अपर महाप्रबंधक ने खैरथल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो।
खैरथल : उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने सोमवार को खैरथल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे दोपहर स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पहुंचे।एजीएम ने प्लेटफॉर्म पर हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नए वेटिंग हॉल ,
सफाई व्यवस्था, रेलवे की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
एजीएम ने करीब एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य शाखा के बचे हुए कामों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। इस अवसर पर खैरथल विकास मंच के अध्यक्ष मनोहरलाल परवाना, श्यामलाल शर्मा भाजपा ब्लाक अध्यक्ष मनीष शर्मा ने एक मांग पत्र सौप एजीएम महेश्वरी से खैरथल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की



