बरेली
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत की राजनीति के प्रथम पंक्ति के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से केक काट कर कांग्रेस पार्टी कार्यालय रामपुर बाग, बरेली में मनाया गया। इस अवसर पर वक्तओं ने अपने विचार व्यक्त किये और उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली है, तब से कांग्रेस निरंतर प्रगति के मार्ग पर चल रही है !


