जामताड़ा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत करमाटांड़ में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Pledge and awareness program organized in Karmatand under the campaign of Drug Free India

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ प्रखंड में जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बावत करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में प्रधानाध्यापक विद्या सागर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रधानाध्यापक विद्या सागर ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है, इससे आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान होता है। नशा करने से न केवल स्वास्थ्य बिगड़ता है बल्कि पारिवारिक रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे ऐसी संगत से दूर रहें जो नशे की ओर प्रेरित करे, और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी और बताया कि ये पदार्थ शरीर को धीरे-धीरे नष्ट कर देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक शंकर पंडित, ख्रीस्टीना हेम्ब्रम, मोतीलाल पंडित और मोहन कुमार पंडित सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नारे और पोस्टर भी प्रदर्शित किए। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों को नशा मुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आग्रह किया ताकि समाज को स्वस्थ और समृद्ध बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button