अमरोहा

अमेरिका के साथ मांसाहारी दूध समझौते का विरोध

 ग्रामीणों का धरना 10 दिन बढ़ा किसानों को डेयरी उद्योग पर असर की चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के धनोरा क्षेत्र के गांव फौलादपुर में ग्रामीणों ने अमेरिका के साथ मांसाहारी दूध समझौते के विरोध में धरना शुरू किया है l पंचायत भवन में चल रहे इस धरने को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है lमहिला ग्राम प्रधान मनु यादव के नेतृत्व में चल रहे धरने के संयोजक अजय कुमार ने बताया कि अमेरिका भारत पर नॉनवेज मिल्क के लिए दबाव बना रहा है l अमेरिका अपने डेयरी उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचना चाहता है l
नॉनवेज मिल्क की प्रक्रिया में सूअर, मछली, मुर्गा, गाय, बैल, घोड़े, और कुत्ते, बिल्लियों, के मांस और खून को सुखाकर चूर्ण बनाया जाता है l इस चूर्ण को पशु चारे में मिलाकर गायों को खिलाया जाता है l भारत सरकार ने पिछले दो बैठकों में समझौता करने से मना कर दिया है l लेकिन अमेरिका ने 1 अगस्त की समय सीमा दी है l इसके बाद वह भारत पर 26% का टैरिफ लगा सकता है l
ग्रामीणों को आशंका है कि सरकार दबाव में समझौता कर सकती है l उनका कहना है कि अमेरिका का दूध सस्ता होगा और मांस के कारण उससे अधिक घी भी निकलेगा l इससे स्थानीय किसानों का दूध डेयरी नहीं खरीदेगी l अमेरिका के मुख्य आय पशु मांस से होती है l मांसाहारी दूध उनके लिए अतिरिक्त उत्पाद है l
भारत में इसे सस्ते में बेचकर भी उन्हें अतिरिक्त लाभ होगा l साथ ही दूध, पाउडर, मावा, पनीर और मिठाइयां जैसे डेयरी उत्पाद भी आएंगे l धरने में कुलदीप सिंह ,वीरेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, विजयपाल सिंह, तेजपाल सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button