खैरथल
जिला निवासी महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने पर लोगों में खुशी,मिठाईया बांटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जयपुर /खैरथल : खैरथल जिला निवासी महानिरीक्षक सीकर रेंज सत्येंद्र सिंह को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने पर शहर के लोगों मे खुशी का माहौल है लोगों ने मिठाईयां बाट कर खुशी का इजहार किया! सत्येंद्र सिंह खैरथल –तिजारा जिले की तहसील मुण्डावर के गांव राजवाड़ा के निवासी है
गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सत्येंद्र सिंह, महानिरीक्षक सीकर रेंज (वर्तमान में महानिरीक्षक CID-CB जयपुर) को सम्मानित किया गया।
खैरथल में शिक्षक नेता ओमप्रकाश चौधरी,शाखा प्रबंधक शेष कुमार शर्मा,युवा नेता अंकित लाटा, लघु उद्योग भारती, खैरथल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, पत्रकार रविंद्र शर्मा ,युवराज शर्मा प्रेम कौशिक, राम सिंह शर्मा ने चौधरी को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी और मिठाईयां बाट कर खुशी मनाई



