सीकर
ठीकरिया में शिवालय मंदिर में हुआ शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम भंडारे में उमड़े सैकड़ो भक्त

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो।
रींगस,बावड़ी। एनएच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में शिवालय मंदिर पर शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व भगवान शिवजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। पंडित देवकरण लाटा के सानिध्य में विद्वानों द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई तथा शिव अभिषेक एवं रुद्र अष्टाध्याई का पाठ किया गया । जिसमें काफी महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही भण्डारे में दाल चूरमा का प्रसाद बनाकर भगवान शिव को भोग चढ़ाया गया। तथा सैकड़ो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया ।




