बिजनौर

नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। स्थानीय सब्जी व फल मंडी को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर नगरपालिका द्वारा अभियान चलाया गया। इसके तहत रेहड़ी व दुकानदारों द्वारा लगाए गए टीनशेड को बुलडोजर चलाकर सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसके साथ ही नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण हटाने गई टीम ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार शहर की सफाई व्यवस्था व बाजार को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर पुरानी सब्जी मंडी से अभियान की शुरुआत कर अतिक्रमण हटाया गया है। इसके साथ ही मंडी के रास्तों से रेहड़ियों को भी हटाया गया है। जिससे गंदगी से लेकर अतिक्रमण की समस्या पर काफी हद तक लगाम लग पाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कार्यालय में सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर गंदगी न फैलाने व अतिक्रमण को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। अभियान की शुरुआत सब्जी मंडी से की गई है, इसके बाद शहर के मुख्य रास्तों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे किसी दुकानदार ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button