बिजनौर
टैंट में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के साहनपुर में सोमवार सुबह एक टेंट के गोदाम में आग लग जाने से लाखों की सम्पत्ति का नुकसान हो गया।मोहल्ला जफरुशा जॉन निवासी रईस अहमद का यह गोदाम बिजली फीडर के पास स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही मालिक रईस अहमद मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। रईस अहमद ने बताया कि गोदाम में उनकी दो बेटियों की शादी का सामान भी रखा था। एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान की सटीक राशि का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना पर साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और हल्का लेखपाल विजय चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।



