अमेठी
नवीन नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने को बी एस ए ने दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपस्थिति में सुधार न होने पर सम्बंधित विद्यालय के पूरे स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
जुलाई महीने के तीन सप्ताह बीत चुके हैं। जिले में 480स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 60फीसदी से कम पाई गई है।
शासन की ओर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को नवीन नामांकन बढ़ाने के साथ पंजीकृत छात्र छात्राओं की उपस्थिति 80फीसदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
धान की रोपाई के कारण प्रभावित हुई है बच्चों की उपस्थिति
अमेठी। परिषदीय विद्यालयों के कई अध्यापकों ने बताया कि जुलाई महीने में धान की रोपाई का काम तेज होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों को खेती के काम और छोटे बच्चों की देखरेख में लगाए रखा, इसलिए हाजिरी कम हुई है। परिषदीय विद्यालयों में अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से ही आते ऐ, जिनके मां बाप खेतिहर और मजदूर हैं।

