रामपुर शाहबाद

शाहबाद में नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। नगर में अवैध अतिक्रमण को देखकर डीएम जोगिंदर सिंह ने नाराजगी दिखाते हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को नगर पंचायत और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से शाहबाद के बिलारी- रामपुर मार्ग समेत मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कई जगहों पर जेसीबी गरजी। वही जुर्माना भी वसूला गया। नगर पंचायत ने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी दुकानदार नाले या दुकानों के आगे अवैध अतिक्रमण न करें। अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध जुर्माना वसूल करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान हल्का लेखपाल मनोज यादव, नगर पंचायत लिपिक नावेद मियां, वीर सिंह, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मुजीब मियां, सफाई नायक प्रमोद कुमार, विकास आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button