बरेली
समाजवादी पार्टी विधानसभा आँवला संगठन की बैठक संपन्न.

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली : रामनगर के चौ. काशीराम इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवचरण कश्यप जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए काम करने को कहा। पं. आर.के शर्मा ने कहा भाजपा महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अगम मौर्य ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत करने पर जोर दिया। अरविन्द यादव जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है संचालन इंजी. सतेंद्र सिंह यादव ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, भारती चौहान, ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, शब्बीर हाफिज जी, आदि सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



