कृषि तकनिकी सुचना केन्द्र लिट्टीपाड़ा में हुआ प्रखण्ड स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला
Block level crop insurance workshop held at Agricultural Technical Information Center, Littipada

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र, लिट्टीपाड़ा में मंगलवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि मित्रों, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधियों एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यशाला में किसानों को फसल बीमा योजना के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए खरीफ 2025 के अंतर्गत 31 जुलाई तक बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, मोहन कुमार सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास द्वारा किसानों को बताया गया कि बीमा के माध्यम से प्राकृतिक आपदा, वर्षा की कमी, कीट या रोग से फसल क्षति होने पर मुआवजा प्राप्त किया जा सकता है। किसानों को योजना के तहत ₹1 टोकन प्रीमियम, दावा की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, एवं जरूरी दस्तावेजों (जैसे आधार, बैंक पासबुक, बुआई प्रमाण आदि) की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई।वहीं बाज़ाज़ अलियांज डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर समसुज्जोहा और ब्लॉक् कोर्डिनेटर सोएब अख्तर ने बीमा क्लेम प्रक्रिया,फसल क्षति की सूचना,बीमा पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर पर 72 घंटे के भीतर देना ग्राम स्तर पर फसल नुकसान का आकलन, डिजिटल क्लेम रेजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड तकनिकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि शालिनी सन्नी, बिकेश कुमार, वसीम अंसारी, लेम्पस पैक्स के सचिव, प्रज्ञा केंद्र संचालक और कृषक मित्र काफ़ी संख्या मे उपस्थित थे।



