गोड्डा
ठाकुर के समक्ष कुछ मांगने की जरुरत नहीं : गोविंद शरण
-- शांतिनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : नगर परिषद क्षेत्र के शांतिनगर बजरंगबलि मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा के सातवें दिन व्यासपीठ से कथाचक गोविंद ने कहा कि ठाकुर के प्रति असीम अनुराग रहने पर उसे कुछ मांगने की जरुरत नहीं है। श्रीकृष्ण व सुदामा बाल सखा थे। श्रीकृष्ण द्वारिका धीथ और सुदामा अति दरिद्र ब्राह्मण था। पत्नी के काफी कहने व विनति करने पर तांडूल एक पोटली कांख में दबाये द्वारिका नगरी की ओर चल दिए। नंगें पांव हाथ में लाठी एवं ओठों पर जय श्रीकृष्णा बोलते हुए वृंदावन धाम पहुंच गये। सुदामा के द्वारिका पहुंचने पर जब द्वारपाल से कहा कि श्रीकृष्ण उनका बाल सखा है। तो अति दरिद्र ब्राह्म्ण जानकर उनकी हंसी उड़ाई जाने लगी। आखिरकार द्वारपाल ने ठाकुर को जाकर कहा कि द्वार पर एक अति दरिद्र ब्राह्म्ण आया है, वह परदेशी है, पागलों जैसी बातें करता है, वह द्वारिकाधीश काे अपना बाल सखा बता रहा है। द्वारपाल ने जब सुदामा नाम बताया तो ठाकुर सुधबुध खोकर नंगे पांव दौड़ पड़े। इसी बीच द्वारपाल द्वारा खबर लाने में हुई देरी के कारण सुदामा निराश होकर वापस लौट रहे थे। ठाकुर ने दूर तक व्याकुल होकर सुदामा को खोज निकाला और गले-गले मिलकर दिल का उद्गार निकाला। सुदामा के पैर धोने के लिए जल की दरकार नहीं पड़ी। दोनों के मिलने से हो रहे आंसूओं की बरसात से ही पैर धुल गए। इस उद्भूत मिलन का देवी देवताओं ने भी नजारा देखा। सुदामा के लाये पांडूल की दो मु्ट्ठी खाकर ठाकुर ने बैकुंठ व संपूर्ण ऐश्वर्य सुदामा के नाम कर दिया। अब लक्ष्मी को दासी के रूप में देने जा रहे थे कि रूक्मिनी ने चावल की पोटली ले ली। मुख्य जजमान के रुप में संजीव कुमार झा व पत्नी अनुराधा झा एवं राजीव कुमार झा सिंटू व पत्नी पूर्णिमा झा ने विधि विधान से पुजन कर के सभी को कथा सुनने को आने का न्यौता दिया और महाराज से जन कल्याण हेतू कथा कहने का अनुरोध किया। संगीतमय बनाने के लिए नाल पर गौरीशंकर चौबे व हारिमाेनयम पर योगानंद सिंह संगत कर रहे थे। कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में गौरीशंकर चौबे सहित संजीव कुमार झा, अनुराधा देवी, दिलीप कुमार झा, बेणु चौबे, बब्बु शुक्ला, रंजीत दुबे, मुकेश कुमार चौबे, शेखर मंडल सहित समस्त मुहल्ले वासी अहम भूमिका निभा रहे हैं।



