सिंगरौली
ऊर्जाचल विस्थापित कल्याण समिति की साप्ताहिक योजना बैठक, प्रदूषण मुक्त ऊर्जाचल का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। ऊर्जाचल परिक्षेत्र में लगातार कोयला एवं राख परिवहन से भयंकर प्रदूषण फैल रहा है। वही कोल खदान विद्युत गृह में कोल हैंडिंग प्लांट जनत प्रदूषण से स्थानीय ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रिहंद जलाशय कैचमेंट एरिया 880 के परिधि में राख बांध बनाकर राख संचित किए जाने से जलाशय का पानी मरकरी युक्त प्रदूषित हो गया है, जो पीने योग्य नहीं रह गया है। इस गंभीर विषय पर ऊजांचल विस्थापित कल्याण समिति के साप्ताहिक योजना बैठक में प्रदूषण मुक्त ऊर्जाचल का संकल्प व्यापक विचार विमर्श किया गया। संगठन के अध्यक्ष हेमंत मिश्र ने कहा कि प्रदूषण के रोकथाम पर मानवता के अनुरूप परियोजनाओं से बात कर व्यापक कार्य योजना बनाई जाएगी। परिक्षेत्र में प्रदूषण से फैल रही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए परियोजनाएं समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कारण उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। योजना बैठक में विस्थापितों परिवारों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त हो, इस पर भी व्यापक चर्चा किया गया। साप्ताहिक योजना बैठक में प्रमुख रूप से रामलल्लू नेता, अमरकेश पाण्डेय, शैलेंद्र चौबे, जंग बहादुर चौबे, नंदलाल भारती, राजकुमार पटेल, शालिग्राम, ब्रिज बिहारी यादव, योगेंद्र सिंह पटेल, विनय श्रीवास्तव, पंकज, गणेश मिश्रा, राजधारी कुशवाहा मौजूद रहे।



