सिंगरौली

विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय की प्रबन्ध समितियों एवं प्राचार्य/प्रधानाचार्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली।  सरस्वती शिंशु मंदिर/उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर विद्यालय में सिंगरौली जिला में संचालित समस्त सरस्वती विद्यालय के प्रबन्ध समितियों एवं प्राचार्य, प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रान्तीय सदस्य यदुवीर यादव की अध्यक्षता में किया गया। यह सम्मेलन सरस्वती शिक्षा परिषद जिला सिंगरौली द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में सरस्वती शिक्षा परिषद् महाकोशल प्रान्त के प्रान्त कोषाध्यक्ष विष्णुकान्त ठाकुर एवं प्रान्त प्रमुख शिवानन्द सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रान्त प्रमुख शिवानन्द सिन्हा ने विद्यालय के सफल संचालन, विद्यालय रख-रखाव, शैक्षणिक गुणवत्ता, सामाजिक जागरुकता एवं सफल विद्यालय प्रबन्धन पर मार्गदर्शन दिया, वहीं प्रान्त कोषाध्यक्ष विष्णुकान्त ठाकुर ने विद्यालय के वित्तीय प्रबन्धन पर मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत एवं परिचय विन्ध्यनगर के व्यवस्थापक धीर सिंह चौहान एवं प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन बैकुण्ठ शाह, विभाग समन्वयक, ऊर्जांचल विभाग द्वारा किया गया। सिंगरौली जिला के जिला सचिव डॉ. सुशील सिंह चन्देल ने उपस्थित प्रान्तीय अधिकारियों, प्रबन्ध समितियों एवं प्राचार्य /प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया। शान्ति मंत्र के साथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button