गोड्डा

विद्युत उपभोग अधिभार पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया विरोध 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित झारखंड विद्युत उपभोग अधिभार नियमावली 2025 के तहत लगाए जाने वाले 5% अतिरिक्त विद्युत उपभोग अधिभार का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार का आर्थिक निर्णय लेने से पहले जनता से व्यापक विचार-विमर्श और उचित आर्थिक आकलन जरूरी है। चैंबर ने सरकार से मांग की है कि इस प्रस्तावित अधिभार को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, क्योंकि इससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। विरोध जताने वालों में उपाध्यक्ष प्रितेश नंदन, मुकेश वर्णवाल, धर्मेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button