गोड्डा

भू -अर्जन से संबंधित मामलों का जल्द करें निपटारा- उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा भू-अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू-अर्जन पूर्ण परियोजना सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-133 महागामा से हंसडीहा फोरलेन मार्ग परियोजना के संबंध में प्रगति एवं लंबित मामले के बारे में जानकारी ली गई बैठक में उपस्थित परियोजना निदेशक एनएचएआई के द्वारा बताया गया कि मौजा पोड़ैयाहाट एवं सकरीफुलवार के रेलवे के साथ ओवरलैप हुए एलाइनमेंट में अवस्थित वृक्षों के भुगतान लंबित हैं। बैठक में बरगच्छा हरियारी में जाहेर स्थान के धार्मिक वृक्ष को हटाने संबंधी मामलों के संबंध में उपायुक्त को अवगत कराया गया इस संबंध में निर्देश दिए गए की यथाशीघ्र मामलों का निपटारा किया जाए। समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक एनएचएआई के द्वारा यह जानकारी दी गई की सभी मौजा के अधिग्रहित भूमि का उन्हें भूमि हस्तांतरण प्रमाण पत्र जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा उपलब्ध करा दी गई है तथापि आंचल में नामांतरण की प्रक्रिया काफी धीमी है।
इस संदर्भ में उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी (गोड्डा, पथरगामा, महागामा एवं पोड़ैयाहाट) को नामांतरण शीघ्रता शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला भू- अर्जन पदाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन, आकडों का सत्यापन, एनटीपीसी एमजीआर रेल प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़ पाइपलाइन परियोजना, जीतपुर कोल माइंस परियोजना, हंसडीहा से महागामा एवं महागामा से एकचारी रेलवे लाइन निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजना योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के मामले में चर्चा कर त्वरित गति से कार्य संपन्न कराने के निदेश दिए गए। मौके पर अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल सहित भू-अर्जन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button