अमरोहा

अमरोहा में चार शातिर चोर गिरफ्तार

4 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, 1.40 लाख की नकदी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की रजबपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही एक लाख चालीस हजार रुपए नकद, चोरी करने के उपकरण और दो तमंचे तथा बीस कारतूस भी मिले हैं। रजबपुर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बीती रात शकरपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर चारों अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम उर्फ डब्बू (मुरादाबाद), सज्जाद (मुरादाबाद), वकील (सम्भल) और मुसाहिद उर्फ आडवानी (अमरोहा) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी कई जिलों में दर्जनों संगीन आपराधिक मामलों में वांछित हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। उनका कहना है कि वे सूनसान इलाकों में बने घरों को निशाना बनाते थे।
असलहा लेकर चलते थे आरोपी
वारदात के समय अवैध असलहा लेकर चलते थे। चोरी के बाद सामान को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिए गए। गिरोह का एक सदस्य शाहरुख उर्फ सारिफ अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button