गोड्डा

एक सच्चे चिकित्सक का प्रेरक उदाहरण है डॉ. कृष्ण मोहन झा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन झा ने सेवा, समर्पण और मानवता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। रात भर सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज में व्यस्त रहने के बाद अत्यधिक थकान के बावजूद उन्होंने तुरंत एक जरूरतमंद मरीज को स्वेच्छा से रक्तदान किया।
डॉ. झा का यह कार्य न केवल उनकी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि समाज को आज ऐसे ही समर्पित चिकित्सकों की आवश्यकता है। उन्होंने यह साबित किया है कि डॉक्टर केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में मानवता के रक्षक होते हैं। ऐसे चिकित्सक मरीजों के लिए किसी देवदूत या भगवान के रूप से कम नहीं होते। डॉ. झा का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि सेवा का भाव ही किसी भी पेशे का सबसे बड़ा आदर्श होना चाहिए।
जब भी ऐसे उदाहरण सामने आते हैं, वे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और दूसरों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. झा जैसे डॉक्टर ही वास्तव में स्वास्थ्य सेवा के सच्चे स्तंभ हैं। दौरान सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष केंद्र में जीएनएम, कर्मी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button