गोड्डा
लोक अदालत आज, छह न्यायिक बेंच गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सुलहनीय वादों से संबंधित मामले की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन किया जाएगा। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर छह न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। पहले न्यायिक बेंच परिवार न्यायालय के प्रधान जज कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसमें परिवार वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं 125 सीआरपीसी के वादों सुनवाई होगी। बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय मामले की सुनवाई करेंगे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, रेवेन्यु मैटर्स, लेबर डिस्प्यूट एवं अन्य ट्रिव्यूनल के मामले का निष्पादन होगा। इसकी सुनवाई प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन एवं डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार करेंगे। तीसरे न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरुपम कुमार एवं सहायक एलएडीसी राहुल कुमार मामले की सुनवाई करेंगे। चौथे न्यायिक बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के मामले, सबजज पंचम प्रवीण कुमार उरांव एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले की सुनवाई करेंगे। इसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह करेंगे। पांचवें न्यायिक बेंच पर सबजज प्रथम अमित बंसल, एवं सबजज तृतीय के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई करेंगे। इस बेंच पर सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं सहायक एलएडीसी आयुष राज मामले की सुनवाई करेंगे। छठे न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकल्याण, खालिद रसीद अलि अहमद, सतीश कुमार मंडा एवं मुक्ति भगत के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं सहायक एलएडीसी लीली कुमारी सुनवाई करेंगे।



