खैरथल

बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान,

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया गया जागरूक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल । विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर खैरथल रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अभियान के अंतर्गत स्पेक्ट्रा संस्था अलवर, रेलवे सुरक्षा बल, चाइल्ड लाइन अलवर और रेलवे प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान बाल तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

इस अवसर पर चाइल्डलाइन समन्वयक मुकेश कुमार पोसवाल, गोविंद कुमार, स्पेक्ट्रा संस्था से रामफल, हेमलता राजोरिया, पायल कुमारी, रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार गुर्जर समेत कई प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। स्पेक्ट्रा संस्था ने बताया कि बाल तस्करी रोकने में सार्वजनिक भागीदारी सबसे अहम है। इसके लिए स्टेशन, ट्रेन और आस-पास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button