गोड्डा
ट्रेन के उद्घाटन में खाटू श्याम के प्रेमियो का जत्था पहुंचा गोड्डा रेल स्टेशन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : ट्रेन और रेल यात्रियों के मामले में आज का दिन ऐतिहासिक महत्व का दिवस रहा। आज गोड्डा से पन्द्रहवीं ट्रेन के तौर पर खाटू श्याम जी, सालासर बाला जी तक के लिए रवाना हुई। श्याम प्रेमी प्रितम गाडिया ने सांसद निशिकांत दुबे को धन्यवाद देते हुए बताया की आज गोड्डा ऐतिहासिक राज्य से सिधे जुड़ गया। श्री गाडिया ने आगे बताया की इस से ट्रेन मुस्लिम समुदाय के भाईयो के लिये ख्वाजा नवाज के यहां जाएगी तो हिन्दू धर्म के लोगों के लिए पुष्कर जी, सांवलिया सेठ, श्रीनाथ जी, खाटु श्याम जी, सालासर बालाजी, जीण माता और झुंझुनूं, शाकम्भरी माता और जैन धर्म वालों के लिए सोनीजी की नसियाँ (अजमेर), जयपुर के नजदिक आमेर, सांगानेर का संघी जी का मंदिर, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर लुहारू आदि जगह पर जाना गोड्डा से ही सुलभ हो गया साथ ही कोटा जाने वाले छात्रों को भी आसानी होगी। वहीं श्याम प्रेमियो में संजित अग्रवाल, पियूष खेमानी, अंकुश टिबरेवाल, सचिन गाडिया, प्रदीप भावसिंका सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।



