कानपुर

वरिष्ठ समाज सेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने राखी मेले का शुभारंभ किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी में राखी मेला का भव्य शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति की इस अद्भुत परंपरा को सराहा। राखी मेले में महिलाओं और बच्चों का विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले में आकर्षक राखियों की विविधता के साथ-साथ होम डेकोर,आभूषण,फैशन आइटम्स,किचन एवं गिफ्ट आइडियाज जैसी ढेरों चीजें उपलब्ध रहीं। राखी मेले को इस प्रकार सजाया गया था कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर था। राखी मेला में सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले ग्राहक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही वरिष्ठ समाज सेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने हर एक स्टॉल पर जाकर सभी दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button