कानपुर

शनि देव मंदिर कमेटी द्वारा 26वॉ अमृत महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : घसियारी मंदिर स्थित शनि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन व शनिदेव मंदिर कमेटी की ओर से 26वॉ अमृत महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शनि देव के अभिषेक से किया गया एवं बच्चों द्वारा सुन्दर-2 झॉकिया की प्रस्तुत की गई कमेटी के महामंत्री उज्जवल जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी द्वारा 26वॉ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है आज के कार्यक्रम में जवाबी कीर्तन प्रमुख आकर्षण का केंद्र था जिसमें मशहूर कलाकार रति राम ज्ञानी व शशी राज कमल को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते है साथ ही संतो का समागम व विशिष्टजनों का सम्मान किया जाता है प्रभु श्री शनिदेव महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए शहर के सभी वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि, समाज सेवक एवं क्षेत्रीय जनता शामिल हुई कार्यक्रम का संचालन करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे, एसके गुप्ता, अजय चौरसिया, पवन सिंह, नारायण लाहौरी,विश्वनाथ गुप्ता,अलंकार ओमर, जगदीश जायसवाल,संजय जायसवाल, नवीन रस्तोगी,अंकित जायसवाल,अनुराग गुप्ता, निखिल जायसवाल,शिब्रत श्रीवास्तव का प्रमुख योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button