बिजनौर
लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोशियन के चुनाव में दिग्विजय सिंह अध्यक्ष व मोहित सिंह सचिव चुने गये

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में दिग्विजय सिंह अध्यक्ष तथा मोहित सिंह जिला सचिव चुने गए। चुनाव प्रशासनिक अधिकारी चेतन स्वरूप, देवेंद्र कुमार व प्रधान सहायक गजेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में गौरव चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेंद्र कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, अजय कुमार उपाध्यक्ष ,सचिन कुमार संगठन मंत्री, मनीष यादव वित्त मंत्री, महेश कुमार संयुक्त मंत्री, बरखा सैनी संगठन मंत्री तथा अंकित मलिक संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किये गये ।



