रामपुर शाहबाद

जिलाधिकारी के आदेश पर शाहबाद में खाद्य विभाग ने भरे नमूने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। बुधवार को मिलावट पर प्रभावी रोकथाम लगाने और आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।इस विशेष छापामार अभियान में शाहबाद स्थित जमील की दुकान से सोनपापडी एवं नमकीन का एक एक नमूना लिया गया।ढकिया, शाहबाद स्थित जीत किराना के राम विजय से बेसन और सरसों के तेल का एक एक नमूना लिया गया। शाहबाद स्थित दूधिया इस्लाम से दूध का एक नमूना लिया गया शहदरा तिराहा शाहबाद स्थित मुकीम की दुकान से बर्फी और रिफाइन्ड पामोलीन आयल का एक एक नमूना लिया गया। लगभग 10 किलोग्राम दूषित मिठाईयां नष्ट करवायी गयी।अजीतपुर स्थित सुहेल किराना के शमशेर अली से बेसन का एक नमूना लिया गया।इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल आठ विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेगे।सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रामचन्द्र यादव, अशोक कुमार, शाहबुद्दीन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button