रामपुर शाहबाद
शाहबाद में युवती को सांप ने डसा, हालत गंभीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। मंगलवार देर रात तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घेर पर जा रही 19 वर्षीय युवती खुशी को सांप ने डस लिया। परिजन युवती को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

