पाकुड़

झारखण्ड सरकार ने किया भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत अंचल अधिकारीयों का तबादला, कुमार अरविंद बेदिया बने पाकुड़ अंचलाधिकारी

Jharkhand government transferred the land reform sub-collector and zonal officers, Kumar Arvind Bedia became Pakur Zonal Officer

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ( झारखण्ड सरकार) ने बड़े पैमाने पर भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत अंचल अधिकारीयों का तबादला किया है। वही खरसावां – सरायकेला जिले के गम्हारिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया को स्थानांतरित करते हुए पाकुड़ अंचल अधिकारी बनाया गया है। जबकि तांतनगर (पश्चिम सिंहभूम) में पदस्थापित अनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए साहेबगंज जिले के बरहरवा अंचलाधिकारी बनाया गया है। झारखण्ड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार के द्वारा लगभग 96 अधिकारियों का तबादला से सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर दिया गया है। आपको बता दे पाकुड़ अंचल अधिकारी भागिरथ महतो सेवानिवृत्त होने के पश्चात पाकुड़ अंचल अधिकारी का (अतिरिक्त) प्रभार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह- प्रभारी सीडीपीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू को सौपा गया था। लेकिन विभाग के द्वारा स्थानांतरण से सम्बन्धित अधिसूचना जारी करते हुए कुमार अरविंद बेदिया को पाकुड़ अंचल अधिकारी के तौर पर पदस्थापित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button