अमरोहा

अमरोहा में घर की खिड़की तोड़कर 3 लाख की चोरी

बाग में आम तोड़ने गया था परिवार, नकदी और जेवर गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी में अज्ञात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।बेगराम पुत्र रामफल अपनी पत्नी मुन्नी और बेटी के साथ रहते हैं। बुधवार को वे सुबह ही घर का ताला लगाकर अपने बाग में आम तुड़वाने चले गए थे। देर रात जब वे अपने परिवार के साथ घर लौटे तो घर में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।बेगराम के अनुसार, आम की फसल के एक लाख साढ़े 22 हजार रुपए, तीन सोने के आभूषण और पांच चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोरी में कुल साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े गांव में हुई इस चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button