सीनियर फोरमैन सहित रोडवेज कर्मी रिटायर हुए,ए आर एम ने दी भावभीनी विदाई
रिटायर होने के बाद भी विभाग में चर्चा में रहते हैं सरकारी सेवक के अच्छे काम -काशी प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अमेठी डिपो के सीनियर फोरमैन सहित तीन कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया।सीनियर फोरमैन चंद्र देव राम, बुकिंग क्लर्क राधेश्याम और चालक राम आसरे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई और सम्मान समारोह में रिटायर कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हुए। समारोह के बाद ए आर एम ने ढोल नगाड़े के साथ रिटायर कर्मचारियों को भावभीनी बिदाई दी।उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण, पदोन्नति और सेवानिवृत्ति प्रकृति के नियमों में शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवक के अच्छे काम विभाग में हमेशा चर्चा में रहते हैं। सीडी राम और राधेश्याम ने बड़ी निष्ठा और ईमानदारी से पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवा पूरी की है, इनकी सेवाएं अन्य रोडवेज कर्मियों के लिए आदर्श हैं।ए आर एम ने रिटायर कर्मचारियों के शेष जीवन के स्वस्थ,सुखी, समृद्ध रहने की मंगलकामना करते हुए समाज को अपनी सेवाएं देने की अपील की।विदाई समारोह का संचालन राम जन्म पाठक ने किया। ए आर एम ने सभी कार्मिकों को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का चित्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेन्द्र सिंह, केन्द्र प्रभारी राकेश वर्मा,अजय कुमार गौतम -1, राजेन्द्र प्रसाद, संजय तिवारी,अजय कुमार -द्वितीय , नीरज पांडे, शिवराम आदि मौजूद रहे।

