नगर पालिका परिषद उरई ने प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 6.0 की शुरुआत की, बाजार में की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई। नगर पालिका परिषद उरई द्वारा “प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बने सबका उद्देश्य” के संकल्प के साथ प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 6.0 की प्रभावी शुरुआत की गई। अभियान के तहत आज नगर के मुख्य बाजारों और सब्जी मंडी में नगर पालिका की टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर प्लास्टिक थैलियों को जब्त किया और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दुकान में प्लास्टिक की थैली पाई गई तो दंड की राशि बढ़ाई जाएगी। नगर पालिका के कर अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि यह महाअभियान 12 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक अनवरत चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य उरई को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
इस अभियान में कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अजय (टीसी), कामता प्रसाद (टीसी), मगन लाल (टीसी) और धर्मेंद (टीसी) सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर पालिका की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि नागरिकों को भी स्वच्छ और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है।

