
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भेजा है। परिषद के कार्यकर्ताओ ने अपने पत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओ ने कहना है कि बढ़ती जनसंख्या देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और विकास में गंभीर बाधा बनती जा रही है।
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि “देश में जनसंख्या असंतुलन के चलते सामाजिक तनाव और सांस्कृतिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है।” संगठन के अनुसार बंगाल, जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में हुए सांप्रदायिक घटनाएं भी इसी असंतुलन की चेतावनी हैं। परिषद के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या भी चिंताजनक है और यह देश की जनसंख्या संरचना को प्रभावित कर रही है। पत्र में यह मांग भी की गई है कि जो व्यक्ति दो से अधिक बच्चों के माता-पिता बनते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए — जिसमें आजीवन कारावास से लेकर शासकीय योजनाओं और मताधिकार से वंचित करने जैसे दंड सम्मिलित हों।



