अमरोहा

अमरोहा में किसानों के यूरिया कागजात कूड़े में मिले

आधार कार्ड और जमीन की फर्द समेत दस्तावेज फेंके गए, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के मंगरौला गांव में स्थित कडुवा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण साधन सहकारी समिति कार्यालय में लापरवाही का मामला सामने आया है। यूरिया खाद लेने के लिए किसानों द्वारा जमा किए गए महत्वपूर्ण कागजात कूड़े के ढेर में पड़े मिले। इन कागजातों में आधार कार्ड और जमीन की फर्द शामिल थी।गुरुवार को सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। एक तरफ किसान यूरिया खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें सुबह से शाम तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर समिति के कर्मचारियों की यह लापरवाही सामने आई है।वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किसानों के दस्तावेज़ कूड़े में फेंके गए हैं। हालांकि समिति में कार्यरत अधिकारी अपनी गलती मानने से इनकार कर रहे हैं। समिति सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों ने खुद ही इन कागजातों को फेंका है।यह जवाब किसानों की समस्याओं के प्रति अधिकारियों की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इस घटना से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। किसान संगठनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button