बरेली

सालों ने जीजा के तोड़े हाथ-पैर, जिंदा दफनाने की कोशिश, 

युवक की हालत गंभीर, 11 पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली । एक युवक को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। घायल युवक ने अपनी पत्नी के भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक महिला के पांच भाई समेत 11 लोगों ने युवक पर सोते समय हमला किया। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। वैन में डालकर जंगल में ले गए, जहां उसे जिंदा दफनाने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाही थाना क्षेत्र के अक्सौरा दुनका निवासी राजीव ने बताया कि 21 जुलाई को उसकी पत्नी के भाइयों समेत 11 लोगों ने घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पीटा। उसका एक हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। जिसके बाद उसे कार में डालकर सीबीगंज के जंगल में ले गए, जहां उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। इस बीच वहां कोई व्यक्ति आ गया तो हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। उक्त व्यक्ति ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button