लातेहार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

Officers and employees were honored for their outstanding performance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को टाउन हॉल, में जिला स्तरीय “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” एवं “आकांक्षा हाट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस कार्यक्रम में अथितियों का स्वागत समूह की दीदियों द्वारा ढ़ोल मांदर तथा स्वागत गान के साथ किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने सभी को आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत वर्ष 2024 में जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह तक संपूर्णता अभियान का आयोजन किया गया था। इसके तहत आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत छह इंडिकेटरों पर कार्य किया जाना था। जिसमें लातेहार जिला ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत वर्ष 2024 में 06 में से 05 इंडिकेटर्स को सफलतापूर्वक संतृप्त किया। इस उपलब्धि के लिए नीति आयोग द्वारा लातेहार जिले को सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक लातेहार, विधायक मनिका के द्वारा आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सराहनीय कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिन लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है, उनमें बेहतर प्रदर्शन हेतु सभी संबंधित विभागों ने जो समन्वित प्रयास किए हैं, वह सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों , कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। “आकांक्षा हाट” कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिसमें जिले के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। विधायक लातेहार, विधायक, मनिका, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ आकर्षक स्टॉल लगाए गये। समूह के दीदियों के स्टाल भ्रमण कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए दीदियों का मनोबल बढ़ाया गया तथा प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों से जुड़े लाभुकों को सीधे लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि, लातेहार, मनिका विधायक प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक  प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस संतोष कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, जिला परिषद सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button