अमरोहा

अमरोहा में कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की आस्था

नेशनल हाईवे पर गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे, ड्रोन से हो रही निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। नेशनल हाईवे 9 की एक लेन पर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। डीजे पर बज रहे शिवभक्ति भजनों की धुन पर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़ यात्रा के चलते नेशनल हाईवे भी केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। बृजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है।अंतिम सोमवार को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार को कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ना शुरू हो गए। सुबह में हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे दिखाई दिए। बृजघाट गंगा से रामपुर, संभल, मुरादाबाद समेत अन्य कई स्थानों के कावंड़ियों ने कांवड़ में गंगा जल भरकर लौटना शुरू किया।कई जत्थे डीजे की धुन पर शिवभक्ति में झूमते हुए मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। बम-बम भोले के जयकारे हाईवे पर गूंजते रहे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर जगह-जगह पुलिस तैनात है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हाईवे पर कई जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button