ड्रोन चोरों की अफवाह के बीच हापुड पुलिस ने चौकीदारों को दिए लाल साफा ,टॉर्च…
ग्रामीणों के बीच जाकर पुलिस की अपील...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उड़ते ड्रोन और चोरों के भय से ग्रामीण रात में जागकर कर रहे पहरेदारी …
हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ में ड्रोन चोरों की अफवाहों के बीच हापुड़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दिया है। और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा ऐलान किया जा रहे हैं। *किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसके साथ मारपीट ना करें , तुरंत पुलिस को सूचना दें।* हाल ही के दिनों में हापुड़ जिले के अंदर ड्रोन चोरों की अफवाह के चलते कई संदिग्ध व्यक्तियों और महिलाओं की पिटाई कर दी गई । लोगों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं को लेकर हापुड़ पुलिस अब अलर्ट हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चौकीदारों को तैनात किया गया है। पुलिस ने उनको लाल साफा, टॉर्च और सीटी प्रदान की है।
हापुड़ जिले के अंदर ड्रोन चोरों की अफवाहों के चलते लोग दहशत में है। ग्रामीण रातों को जागकर पहरा दे रहे हैं । अफवाहों के चलते कई संदिग्ध व्यक्तियों और मंदबुद्धि व्यक्तियों / महिलाओं को चोर समझकर उनकी पिटाई तक कर दी गई है । पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों की तैनाती की है। पुलिस ने चौकीदारों को लाल साफा टॉर्च और सीटी प्रदान की है। अगर कही भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। वहीं हापुड पुलिस ने लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट ना करें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी । अगर आपको कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।
धौलाना , हापुड देहात , सिंभावली , गढ़ ,हाफिजपुर लगभग पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से ड्रोन उड़ने , चोरी होने और संदिग्ध व्यक्तियों की पिटाई के कई मामले सामने आए हैं । ग्रामीणों की भीड़ ने रात में घूमते दिखे विक्षिप्त पुरुष और महिलाओं की जमकर पिटाई तक कर दी ।
पूरे यूपी में हो रही ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अब यूपी सरकार द्वारा बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने वाले के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही और रासुका लगाने के आदेश जारी किए हैं । अब यूपी में बिना इजाज़त ड्रोन के उड़ाने पर रोक भी लगा दी गई है । यूपी सरकार का सख्त आदेश हुआ है कि ड्रोन के ज़रिए दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (NSA) भी लगाया जाएगा।



