ललितपुर

जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता : जिलाधिकारी अमनदीप डुली

डीएम ने अपने प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मौके पर सभी समस्याओं का कराया निस्तारण, निर्धारित समय पर निस्तारण करने के निर्देश
ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत नवागंतुक जिलाधिकारी अमनदीप डुली एवं पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने तहसील तालबेहट में जनसुनवाई की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं व नागरिकों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक का माला पहनाकर व सॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कई शिकातयों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायती पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जनसेवा को प्रतिबद्ध जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। आज जो शिकायतें सम्बंधित विभागों को तिथि निर्धारित कर पृष्ठांकित की जा रही हैं, वे नियत तिथि तक अनिवार्य रुप से निस्तारित हो जानी चाहिए, उनकी पुनरावृत्ति से समझा जाएगा कि सम्बंधित अधिकारी निस्तारण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर गंभीरता से उनकी बात सुनी और उन्हें निस्तारण का भरोसा दियाला, उन्होंने कहा कि जनता की सेवा जिला प्रशासन का दायित्व है, यहां उपस्थित प्रत्येक अधिकारी जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है, इसमें कहीं कोई लापरवाही नहीं होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button