खैरथल

ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम का फर्स्ट फेज का रिजल्ट घोषित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : इंजीनियर पॉइंट स्कूल द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों का परिणाम ई. पी. निदेशक आजाद चौधरी जी ने घोषित कर दिया गया है। जिसमें सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई। कक्षा 1 से 4 तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले (मितेश चौधरी , कुमुद, काव्या तनेजा, सक्षम जांगिड़) बच्चों को 3100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले (कुशाग्र गुप्ता,विधि गुप्ता, खुशी चौधरी, आयुष यादव) बच्चों को 2100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले (रिषिका, प्राची गुप्ता, धनंजय पटेल, दिव्यांशी कुमारी)बच्चों को 1100 रुपए का नकद धन राशि प्रदान की जाएगी। कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले (नक्ष सिंह, रिषिका राज, गुनगुन गुप्ता)बच्चों को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले (अवनी, मान्य गाराठी, प्रियांश जैन) बच्चों को 2100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले (नक्ष यादव, दृष्टि तिवारी, देवेश खटाना)1100 रुपए का नकद धन राशि प्रदान की जाएगी। कक्षा 8 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु को 11000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दृष्टि 5100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे शुभम गुप्ता को 3100 रुपए का नकद धन राशि प्रदान की जाएगी। नकद धनराशि के साथ साथ लाखों रुपए की स्कॉलर शिप भी बच्चों को दी जाएगी।

       एग्जाम कॉर्डिनेटर आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इस परिणाम को देखकर बच्चे बहुत खुश थे। सभी बच्चों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त हुआ है। अब 11 जनवरी रविवार को कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों का टेलेंट सर्च एग्जाम आयोजित किया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी ने यह एग्जाम विगत वर्षो में भी दिया है, तो वह इस वर्ष भी एग्जाम देकर अपनी परफोर्मेंस बढ़ा सकता है। यदि किसी विद्यार्थी ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो वह भी स्कूल में आकर अथवा ऑनलाइन फार्म भर सकता है, आवेदन करने के लिए 8696737231 वॉट्सअप नम्बर पर Ep लिखें। तब उसमें फॉर्म खुल जाएगा। उसे आप भर कर इस एग्जाम के लिए आवेदन  कर सकते है।
इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी लाखों रुपए की नकद ईनाम और स्कॉलरशिप जीत सकते हैं। कक्षा9 वीं और 11वीं  वाणिज्य और कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11000रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। कक्षा 10वीं क्लास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  को 100000 रुपए का नकद ईनाम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51000 रुपए का नकद ईनाम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही 11 वीं क्लास विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11000 रूपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके अलावा अन्य रैंक प्राप्त करने वालों को भी आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही साथ लाखों रुपए की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। एग्जाम 11 जनवरी 2026 को रविवार को मातौर रोड स्थित नए विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय में रिपोर्टिंग करने का समय प्रातः 10:00 बजे का है और एग्जाम अपराह्न: 12:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस एग्जाम के लिए खैरथल के आसपास के क्षेत्र से वाहन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी जिसमें खैरथल के अलावा अलवर, तिजारा , कोटकासिम, किशनगढ़, अजरका, बासनी, भानौत,  बीजवाड़, मुंडावर, सोड़ावास, ततारपुर, जिंदौली, पड़ीसल आदि जगह से भी वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button