अलवर
ठेकेदार द्वारा डिवाइडर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू,,
हरियाली और सुरक्षा की ओर एक सकारात्मक पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : शहर में नगरीय विकास को लेकर नगर विकास न्यास (UIT) सक्रिय ठेकेदार मरम्मत कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आर्ट्स कॉलेज पुलिया से 200 फुट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित डिवाइडर की मरम्मत, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य ठेकेदार द्वारा अब तक 4 से 5 बार डिवाइडर की मरम्मत ठेकेदार द्वारा पर दी गई है अब फिर डिवाइडर का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। यह डिवाइडर लंबे समय से भारी वाहनों की आवाजाही, प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे न केवल इसकी सुंदरता प्रभावित हो रही थी बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में थी।इस सड़क पर बड़े ट्रकों की निरंतर आवाजाही के कारण डिवाइडर में टकराने से दरारें आ गई थीं, वहीं ट्रकों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के चलते पहले से लगे पेड़ भी सूखने लगे थे। साथ ही, बरसात के मौसम में पानी भराव की स्थिति और सीलन के कारण डिवाइडर पर किया गया रंग-रोगन बार-बार खराब हो जाता था।इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए UIT द्वारा एक बार फिर डिवाइडर पर नए सिरे से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। रंग-रोगन के साथ-साथ लोहे की रेलिंग को भी फिर से लगाया गया है, जो पहले असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ ली गई थी। अब यहां पेड़ों की नई पौध भी लगाई जा रही है, जिससे हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा।स्थानीय निवासी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पहले इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की भी सुविधा नहीं थी, जिससे रात्रि दुर्घटनाएं आम थीं। लेकिन अब धीरे-धीरे मूलभूत सुविधाएं बहाल की जा रही हैं।तुलेड़ा रोड पर बने इस डिवाइडर पर लगभग एक करोड़ से अधिक की लागत आई है, और अब इसे टिकाऊ और सुंदर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। यह कार्य न सिर्फ शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करेगा। नगर विकास न्यास की यह पहल निश्चित ही अलवर के नागरिकों के लिए एक राहत और उम्मीद की किरण है।




