अलवर
अलवर में भी हो सकता है झालावाड़ स्कूल जैसा हादसा
मंडी प्रशासन जानकर भी बना अनजान अनदेखी के कारण गेट गिरने से एक गार्ड की हो चुकी है मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर । कृषि उपज मंडी प्रशासन जानकर भी अनजान बने रहने से कृषि उपज मंडी में भी झालावाड़ स्कूल जैसा हादसा हो सकता है। अनदेखी का ही नतीजा रहा कि मंडी में जर्जर गेट गिरने से एक गार्ड की मौत हो चुकी है फिर भी मंडी प्रशासन जागा नहीं है।लगता है मंडी प्रशासन फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। असल में कृषि उपज मंडी के गेट पर बनी चेक पोस्ट की छत्त काफी लंबे समय से गिरने की स्थिति में है। जिसके लिए कृषि उपज मंडी ने प्रस्ताव बनाकर दिया। विपणन बोर्ड ने चेक पोस्ट निर्माण कार्य का ठेका शर्त के अनुकूल दे दिया। ठेकेदार द्वारा वर्क आर्डर के मुताबिक चेक पोस्ट के एकदम पास में जेसीबी के द्वारा ठेकेदार ने दो माह पहले नींव की खुदाई कर दी लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने नींव पर कोई निर्माण कार्य चालू नहीं किया। इस चेक पोस्ट पर मंडी समिति के 4 से 5, कर्मचारी कार्य करते हैं।ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है मानसून से पहले नींव की खुदाई को मिट्टी से भरा दिया गया।नींव किस तरह से भरी इसकी पोल मानसून की पहली बरसात ने पोल खोल दी। बरसात से मिट्टी कट कर नींव में जा रही है। जिसके कारण चेक पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारी दहशत में रहते हैं।यह सब मालूम होने के बावजूद भी विपणन बोर्ड के अधिकारी उस ठेकेदार से चेक पोस्ट निर्माण नहीं करा पा रहे ।इसका क्या कारण यह वे ही बता सकते है। बहरहाल, यहां यदि कोई हादसा होता है उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। इसका जवाब देने वाला कोई नहीं




