अमरोहा

ATS ने अमरोहा से मुस्लिम युवक को उठाया

हिंसात्मक जिहाद और गजवा-ए-हिंद का करता था प्रचार, पाकिस्तान में 400 व्यक्तियों के संपर्क में था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया है। यूपी एटीएस ने अमरोहा के थाना नौगांवा सादात इलाके के गांव देहरा के रहने वाले अजमल अली को हिरासत में लिया है। अजमल पाकिस्तान के 400 व्यक्तियों के संपर्क में था।एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, अजमल अली सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में था। वह हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से भारत में गजवा-ए-हिंद करके शरिया कानून लागू करना चाहता था।अजमल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसमें 400 पाकिस्तानी व्यक्ति शामिल थे। यूपी एटीएस को इस ग्रुप में अमरोहा का एक नंबर मिला, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अजमल अन्य युवकों को गैर-मुस्लिमों के प्रति भड़काकर उनमें रोष पैदा करता था। वह उन्हें भारत विरोधी और आपराधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करता था।
कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था युवक
अजमल राष्ट्र विरोधी और गैर-मुस्लिम धर्म के लोगों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था। एटीएस ने अजमल अली के साथ-साथ महाराष्ट्र से डॉक्टर उसामा माज शेख नामक युवक को भी हिरासत में लिया है। अमरोहा पहले से ही NIA, ATS सहित देश की कई सुरक्षा एजेंसियों की नजरों में रहा है। वहां से पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।कई बार सुरक्षा एजेंसियां गैर समुदाय के लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। फिर से एक मुस्लिम युवक को उठाया गया है। युवक राष्ट्र विरोधी और गैर मुस्लिम धर्म के लोगों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा था। एटीएस ने अमरोहा के अजमल अली के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी डॉक्टर उसामा माज शेख नाम के युवक को भी उठाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button