अमरोहा

अमरोहा में नेशनल हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसे

एक कावड़िया समेत तीन की मौत, 20 घायल; ज्यादातर में हुई टक्कर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रविवार रात कावड़ियों के लिए आरक्षित नेशनल हाईवे 9 पर अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िया सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में बीस कांवड़िए भी घायल हुए हैं। पहला हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव झनकपुरी के पास हुआ। यहां बाइक सवार दो युवकों की कार से टक्कर हो गई। घटना के बाद आरोपी कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए।मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मोहित पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव लिसाड़ी, मेरठ और उनके दोस्त रिंकू कश्यप उर्फ पप्पी पुत्र मदनलाल निवासी जैनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त मुरादाबाद से डीजे देखकर लौट रहे थे।पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। दूसरा हादसा डिडौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव ढकिया चमन के पास हुआ। बृजघाट से जल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार सत्यपाल सिंह निवासी सीबी गंज, बरेली की मौत हो गई। उनके दो साथी आशीष और धर्मवीर घायल हो गए।डिडौली पुलिस ने मृतक सत्यपाल सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके अलावा, बीती रात बृजघाट से जल लेने आए बीस अन्य कांवड़िए भी नेशनल हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button