कानपुर
गोल्डन लायनेस अनमोल क्लब ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोल्डन लायनेस अनमोल क्लब की बहनों ने एक विशेष निर्णय लिया। सैनिक छावनी में कार्यक्रम स्थगित होने के कारण,हमने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया। हमने तय किया कि इस बार यह पर्व हम स्वराज वृद्धाश्रम पनकी में मनाएंगे उन लोगों के साथ जो अकेले हैं,पर हमारे स्नेह के पूर्ण अधिकारी हैं। हम सभी बहनें राखियाँ, उपहार और ढेर सारा प्रेम लेकर वृद्धाश्रम पहुँचीं। वहाँ रह रहे बुज़ुर्गों को स्नेहपूर्वक राखी बाँधी और उनके साथ समय बिताया। बातचीत, मुस्कान और अपनत्व से भरे इन पलों ने दिल को छू लिया। उनके चेहरे की खुशी और आँखों का स्नेह हमारे लिए अमूल्य था। यह अनुभव केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि भावनाओं की गहराई से जुड़ा रहा। हम सबको यह अहसास हुआ कि प्रेम बाँटना सबसे बड़ा उपहार है। उन बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह हमें जीवन भर प्रेरित करता रहेगा। इस रक्षाबंधन ने हमें रिश्तों की सच्ची गरिमा से परिचित कराया। “जो अकेले हैं, वो भी हमारे हैं” इसी भावना के साथ यह कार्य पूर्ण हुआ। गोल्डन लायनेस अनमोल क्लब का यह प्रयास समाज में एक सुंदर संदेश दे गया। हम भविष्य में भी इसी भाव से सेवा और अपनत्व के कार्य करते रहेंगे। क्योंकि जब दिल जुड़ते हैं, तभी रक्षाबंधन जैसे पर्व पूर्णता पाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएमसी हेमलता शर्मा ,क्लब की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव,अनीता त्यागी,पी आर ओ पूजा टंडन,ऋतु जैन,आराधना जलाल,कविता,संगीता,रेखा गुप्ता आदि मौजूद रही।



