अमरोहा

भाकियू बीआर अंबेडकर ने तहसील में धना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध वसूली करने का ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की गई, समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।मंगलवार को तहसील कार्यालय के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए, किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत पिपलौती कला में लगभग तीन हजार बीघा ग्राम समाज की भूमि है, प्रधान एवं अन्य लोगों द्वारा तीन हजार रुपए बीघा के हिसाब से ग्रामीणों से ग्राम समाज की भूमि जोतने के लिए जा रहे हैं। जिससे सरकार एवं राज्य विभाग को चूना लग रहा है। मांग करते हुए कहा कि भूमिहीन एवं गरीब मजदूरों को इस भूमि को दे दिया जाए। इसी के साथ उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन को खाली नहीं करवाया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अजित चौधरी, रामकुमार, अशोक कुमार,प्रमोद कुमार,अंकुर सिंह,राजबाला देवी,सोनू गुर्जर,रूम सिंह खड़गवंशी,संजीव, अरविंद कुमार,प्रमोद कुमार, विजय सैनी, कुलदीप भारती,इस्लाम अली, धर्मेंद्र, शराफत,इरफान,आसिफ, शकील आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button